Monday, October 17, 2022
Bhuiyar Educational Welfare Society Bijnor (Sammelan)16.10.2022
प्रेस नोट:-
भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के आटवें प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ कामेंन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए, तभी कामयाबी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सफलता एक मात्र प्रयास में नही मिलती है, इसके लिए लगन, सतत मेहनत, विश्वास और साहस की आवश्यकता होती है। मुख्य अतिथि ने भुइयार समाज के युवाओं से कहा कि वे काम्याब होकर समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।
शहर कोतवाली के पास स्थित राजमिलन बैंक्वेट हाल में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि बीएचईएल के उप प्रबंधक दयाराम सिंह भामड़ा ने अभिभावकों को आह्वान किया कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, और समाज का अच्छा नागरिक बनाये। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि अधीक्षक सुरेंद्र सिंह आर्थोपेडिक, संजय कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार भुइयार, एसडीओ चकबंदी योगेंद्र सिंह, प्रबंधक पीएनबी के पी सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य नंदकिशोर, पूर्व प्रधानाचार्य रेखा रानी, पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल सिंह,अधिशासी अभियंता सतपाल सिंह, संरक्षक मान सिहं भुइयार, आदि ने मेधावियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सीबीएसई दसवीं में 96.20% अंक पाने वाले कार्तिक पवार, यूपी बोर्ड दसवीं में 89% सीबीएसई 12वीं में 96% अंक, यूपी बोर्ड 12वीं में 85.20% यश वंशीवाल को टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। अन्य मेधावियों में दसवीं में रोहिणी, दीपांशी, भारती, ईश्वर सिंह, विवेक कुमार 12वीं में अवनी, कनिका पवार, नेहा पवार, शुभम आदि को स्कूल बैग, सामान्य ज्ञान पुस्तका, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसआई सूरज सिंह ने और संचालन सोसाइटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं महामंत्री केशव ने किया। कार्यक्रम में तेजपाल भुइयार, रविंदर सिंह भुइयार, गिरिराज सिंह भुइयार , पंकज जयसवाल, संदीप कुमार भुइयार, राहुल कुमार भुइयार, टीकम सिंह भुइयार, नवीन बंसीवाल, हरि प्रकाश भुइयार, गजेंद्र सिंह भुइयार, दीपक भुइयार, भोपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, सीमा सिंह, उमेश कुमार, विनीत कुमार, विनोद कुमार, एडवोकेट राजेंद्र सिंह भुइयार, अनिल कुमार भुइयार, आदि ने समारोह की अवस्था को बखूबी संभाला।
Daya Ram Singh Bhamra
Bhuiyar Educational Welfare Society Bijnor
Wednesday, June 15, 2022
624th Birth day celebrate of Sant Kabir Sahib by Bhuiyar / Kori Community on 14.06.2022 at Shri Kabir Dharmshala Haridwar.
संत कबीर साहिब का 624 वां जन्मोत्सव भूईयार एवं कोरी समाज के द्वारा बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। श्री कबीर आश्रम ऋषि कुल के सामने देवपुरा हरिद्वार में संत शिरोमणि कबीर साहेब का 624 वां प्रकट उत्सव समारोह दिनांक 14 जून 2022 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बृजलाल कोरी जी आईपीएस पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश, पूर्व अध्यक्ष एससी / एसटी आयोग उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद भारत सरकार रहे।इस पावन समारोह में पधारने पर मुख्य अतिथि का भक्तजनों एवं समस्त पदाधिकारियों एवं कबीर साहब के अनुयायियों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा जगत के सम्मानित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कई राज्यों के एवं आसपास के जनपदों से बहुत सारे भक्तगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संतो ने प्रवचन से संत कबीर साहेब की जीवन के जीवन पर प्रकाश डाला। 14 जून 2022 को आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने भूईयार एवं कोरी धर्मशाला में श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ समिति द्वारा संत कबीर साहेब के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत बृह्मदास साहेब ने प्रवचन देते हुए कहा कि लोगों को सभी बुराइयों से दूर रहना चाहिए एवं संत कबीर साहब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संत कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने ऐसा सच्चाई और जरूरतों के लिए आगे आने के आने वाले लोगों का साथ दिया। उन्होंने संत कबीर साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्हें एक गुरु की तलाश थी वैष्णव आचार्य रामानंद को अपना गुरु बनाना चाहते थे लेकिन रामानंद ने कबीर साहब को अपना शिष्य बनाने के लिए को इंकार कर दिया था। बताया कि जब स्वामी रामानंद गंगा स्नान के लिए गए तो उनके मार्ग में सीढ़ियों से उतरते हुए उनका पैर कबीर साहब के शरीर पर पड़ गया और उसके मुख से राम राम निकला। संत कबीर ने राम को मंत्र मानते हुए स्वामी रामानंद को अपना गुरु स्वीकार कर लिया था। महंत मनोहर दास ने कार्यक्रम में आए लोगों से संत कबीर साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने अब इस समारोह में अपने वक्तव्य में संत कबीर साहेब के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। आयोजित कार्यक्रम में निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे कैलाश चंद, अजब सिंह, करण पाल सिंह, अजय सिंह, खिला राम, सुभाष चंद, दयाराम सिंह भामरा, विनोद कुमार,रामपाल सिंह, विनीत कुमार, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि।
DAYA RAM SINGH BHAMRA,
KABIR BIRTHDAY,
SHRI KABIR ASHRAM DHARMARTH TRUST RISHIKUL HARIDWAR,
BHUIYAR DHARMSHALA HARIDWAR UTTRAKHAND.
Aayansh Bhamra in News Paper "Rashtriya Panchayat"
Shri Kabir Birthday in News Paper "Rashtriya Panchayat"
Subscribe to:
Posts (Atom)






























































